Lata Mangeshkar and नितिन मुकेश - Zindagi Ki Na Toote Ladi

ज़िन्दगी की ना टूटे लड़ी
ज़िन्दगी की ना टूटे लड़ी
प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी
ओ ज़िन्दगी की ना टूटे लड़ी
प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी
ओ लम्बी लम्बी उमरिया को छोड़ो
लम्बी लम्बी उमरिया को छोड़ो
प्यार की इक घड़ी है बड़ी
प्यार कर ले
ओ प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी
ओ ज़िन्दगी की ना टूटे लड़ी
प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी

ओ ओ ओ ओ ओ
उन आँखों का हँसना भी क्या
जिन आँखों में पानी न हो
ओ उन आँखों का हँसना भी क्या
जिन आँखों में पानी न हो
वो जवानी जवानी नहीं जिसकी कोई कहानी न हो
ओ कहानी न हो
आँसू हैं ख़ुशी की लड़ी
प्यार कर ले
ओ प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी
ओ ज़िन्दगी की ना टूटे लड़ी
प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी

मितवा तेरे बिना लागे ना रे जियरा
ओ मितवा तेरे बिना लागे ना रे जियरा लागे ना
आज से अपना वादा रहा
ओ मितवा
हम मिलेंगे हर एक मोड़ पर
ओ आज से अपना वादा रहा
हम मिलेंगे हर एक मोड़ पर
दिल की दुनिया बसायेंगे हम
ग़म की दुनिया का डर छोड़ कर
ओ जीने मरने की
जीने मरने की किसको पड़ी
प्यार कर ले
ओ प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी
ओ ज़िन्दगी की ना टूटे लड़ी
प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी

लाख गहरा हो सागर तो क्या
प्यार से कुछ भी गहरा नहीं ओ
लाख गहरा हो सागर तो क्या
प्यार से कुछ भी गहरा नहीं
दिल की दीवानी हर मौज पर हो
आसमानों का पहरा नहीं
ओ टूट जायेगी
टूट जायेगी हर हथकड़ी
प्यार कर ले
ओ प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी
ओ ज़िन्दगी की ना टूटे लड़ी
प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी
ओ मितवा
प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी
ओ मितवा
प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी
मितवा रे मितवा
प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी
लागे ना रे जियरा

Written by:
Laxmikant Pyarelal, Santosh Anand

Publisher:
Lyrics © Royalty Network

Lyrics powered by Lyric Find

Lata Mangeshkar and नितिन मुकेश

View Profile