Kishore Kumar and Ranu Mukherjee - Hawaon Pe Likhdo Hawaon Ke Naam

हवाओं पे लिख दो हवाओं के नाम
हवाओं पे लिख दो हवाओं के नाम
हम अनजान परदेसियों का सलाम
हवाओं पे लिख दो हवाओं के नाम

ये किसके लिए है, बता किसके नाम
ये किसके लिए है, बता किसके नाम
ओ पंछी तेरा ये सुरीला सलाम
हवाओं पे लिख दो हवाओं के नाम

शाख पर जब, धूप आई, हाथ छूने के लिये
छाँव छम से, नीचे कूदी, हँस के बोली आइये
यहाँ सुबह से खेला करती है शाम
हवाओं पे लिख दो हवाओं के नाम

चुलबुला ये, पानी अपनी, राह बहना भूलकर
लेटे लेटे, आइना चमका रहा है फूल पर
ये भोले से चेहरे हैं मासूम नाम
हवाओं पे लिख दो हवाओं के नाम
हम अनजान परदेसियों का सलाम
हवाओं पे लिख दो हवाओं के नाम

Written by:
Gulzar, KUMAR HEMANT

Publisher:
Lyrics © Royalty Network

Lyrics powered by Lyric Find

Kishore Kumar and Ranu Mukherjee

View Profile