Lata Mangeshkar - Bol Ri Kath Putli

बोल री कठपुतली डोरी कौन संग बाँधी
सच बतला तू नाचे किसके लिए
बोल री कठपुतली डोरी कौन संग बाँधी
सच बतला तू नाचे किसके लिए
बाँवरी कठपुतली डोरी पिया संग बाँधी
मैं नाचूँ अपने पिया के लिए

जहाँ जिधर साजन ले जाएँ, संग चलूँ मैं छाया सी
वो हैं मेरे जादूगर, मैं जादूगर की माया सी
ओ ओ ओ ओ
जान बूझ कर छेड़ के मुझसे पूछे ये संसार
बोल री कठपुतली डोरी कौन संग बाँधी
सच बतला तू नाचे किसके लिए
बाँवरी कठपुतली डोरी पिया संग बाँधी
मैं नाचूँ अपने पिया के लिए

पिया ना होते, मैं ना होती, जीवन राग सुनाता कौन
प्यार थिरकता किसकी धुन पर, दिल का साज़ बजाता कौन
ओ ओ ओ ओ
दूर दूर जिस चमन से गुज़रे, गाती जाए बहार
बोल री कठपुतली डोरी कौन संग बाँधी
सच बतला तू नाचे किसके लिए
बाँवरी कठपुतली डोरी पिया संग बाँधी
मैं नाचूँ अपने पिया के लिए
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
बोल री कठपुतली डोरी कौन संग बाँधी
सच बतला तू नाचे किसके लिए
बाँवरी कठपुतली डोरी पिया संग बाँधी
मैं नाचूँ अपने पिया के लिए

जहाँ जिधर साजन ले जाएँ, संग चलूँ मैं छाया सी
वो हैं मेरे जादूगर, मैं जादूगर की माया सी
ओ ओ ओ ओ
जान बूझ कर छेड़ के मुझसे पूछे ये संसार
बोल री कठपुतली डोरी कौन संग बाँधी
सच बतला तू नाचे किसके लिए
बाँवरी कठपुतली डोरी पिया संग बाँधी
मैं नाचूँ अपने पिया के लिए

Written by:
SHAILENDRA, Shankar-Jaikishan

Publisher:
Lyrics © Royalty Network

Lyrics powered by Lyric Find

Lata Mangeshkar

Lata Mangeshkar

View Profile